Breaking News

“जादू-टोने के शक में कलयुगी बेटा बना माँ का हत्यारा”

झारखंड में दुमका के भद्रा दीघा गांव में एक व्यक्ति ने जादू-टोना करने के संदेह में अपनी 70 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर को हुई थी जब 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां मुनी सोरेन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का दुमका के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई. गोपीकांदर पुलिस थाना प्रभारी सुमित भगत ने  आरोपी को रविवार को मधुबन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भगत ने कहा, ‘‘महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने अपने भाई के खिलाफ हत्या करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को संदेह था कि उसकी मां जादू-टोना करती थी. आरोपी की 18 वर्षीय बेटी की हाल में मौत हो गई थी जिसके लिए वह अपनी मां को दोषी मानता था.’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले भी अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की थी.

कई बार चाकू से किया वार

भगत ने कहा, ‘‘आरोपी ने कबूल किया कि 28 अक्टूबर की रात को वह अत्यधिक नशे में था और उसे अपनी मृत बेटी की बहुत याद आ रही थी. वह गुस्से में अपनी बहन के घर गया और वहां उसने अपनी मां पर कई बार चाकू से वार किया.’’

पुलिस ने बरामद किया हथियार

उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. भगत ने बताया कि पुलिस ‘झारखंड डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001’ पर दूर-दराज के गांवों में एक जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम घने जंगलों में बसे गांवों के साथ-साथ उन गांवों में भी जागरूकता शिविर लगाने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएएलएसए) के साथ बातचीत करेंगे जहां शिक्षा की दर बहुत कम है क्योंकि इन्हीं कारणों से ऐसी घटनाएं होती हैं.’’

About NW-Editor

Check Also

“शराब के बहाने होटल में ले जाकर की दरिंदगी: 2 लड़कियों से किया 4 लोगो ने रेप, सुन लोगो की रूह कांप उठी”

  झारखंड के जमशेदपुर में दो युवतियों से गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *