बांदा। भूरागढ़ में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली केन जल महा आरती में श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आरती संपन्न की। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि भारत के वीर सपूतों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही की और उन्हें उनकी किए की सजा दी। श्रद्धालुओं ने देश के वीर सपूतों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी और उनको देशवासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सभी श्रद्धालु लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर केन जल महा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने हर्षोल्लास के साथ केन माता की जय और भारत माता की जय के जयकारे लगवाए और वीर जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सभी ने मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान केन जल महा आरती कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी मितेश कुमार पुष्पा देवी आरती देवी भाजपा नगर अध्यक्ष रजजन गुप्ता जिला सहप्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रजापति सदर तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष सोम गुप्ता मनोज रवि साहू अतुल साहू उपेन्द्र साहू सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
News Wani
