Breaking News

बकरी चोरी की घटना का खुलासा, एक गिरफ्तार

 

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों पौली गांव में चोरों ने बकरी चोरी घटना को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा कर वांछित अभियुक्त को कुछ नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते माह बकरी चोरी की घटना पर क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय खागा के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल व आरोपियों की तलाश जारी कर दी थी। मुखबिर की सूचना आधार पर चकिया तिराहे के पास से घटना में वांछित नाजिम खान पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी ग्राम बरहटा थाना खखरेरू को पुलिस में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से बकरी बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष 3500 रुपए नगदी प्राप्त हुआ। साथ ही अभियोग में उपरोक्त मुकदमे में चोरी का माल बेचने की धारा बढ़ाते हुए थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार, प्रहलाद यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल राजकुमार मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *