Breaking News

फतेहपुर में छात्रवृत्ति आवेदन सुधारने का मौका, 16 से 19 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

फतेहपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर कक्षाओं के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्रों के लिए राहत की खबर है। त्रुटिपूर्ण आवेदनों को दुरुस्त करने तथा पात्र एवं अपात्र छात्रों का डाटा अग्रसारित अथवा निरस्त करने के लिए पोर्टल निर्धारित अवधि में खोला जाएगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण के पत्र के क्रम में यह प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों को त्रुटिपूर्ण आवेदनों में आवश्यक संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित पोर्टल 16 सितंबर से 19 सितंबर तक खुला रहेगा। इस अवधि में शिक्षण संस्थान त्रुटिपूर्ण आवेदनों को सही करते हुए पात्र छात्रों का डाटा अग्रसारित तथा अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त कर सकेंगे।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।

About NW-Editor

Check Also

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *