Breaking News

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने समाधान दिवस पर डीएम एसपी को गिनाई समस्याएं

– बहुआ गाजीपुर रोड पर ओवर लोड वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग

फतेहपुर। समाधान दिवस में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि सुजानपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी ढाई साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चालू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीण पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, संगठन ने बहुआ गाजीपुर रोड पर भारी ओवरलोडिंग वाहनों के कारण सड़क की दुर्दशा और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इन वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की मांग की। सुजानपुर में घरों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने और भ्रष्ट लेखपाल धर्मवीर की कार्यशैली पर भी कार्यवाही की मांग की गई। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को कार्यवाही के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित करने का आश्वासन दिया। हेमलता पटेल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरने में बैठने को बाध्य होगा। इस दौरान सरला सिंह, सुमन, उत्तरा, आमना, छाया, सुनीता, संगीता, आरती, अंजना, प्रिया, सुमित्रा, किरण, नीतू, सहोद्रा, सत्यवती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *