Breaking News

25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, बोले- रिश्ते भावना और विश्वास से मजबूत होते हैं

-ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया संकल्प

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपने तीन दशक पुराने दौरे की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि करीब 25-30 वर्ष पहले, जब वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, तब न्यूजीलैंड आए थे। उसी दौरान उन्हें उपहार में एक मफलर, एक कैप और दस्तानों का सेट मिला था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आज भी उस मफलर को संभालकर रखते हैं और इस यात्रा में भी उसे अपने साथ लेकर आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए किसी देश की जनसंख्या नहीं, बल्कि वहां के लोगों की भावना और जनकल्याण का दृष्टिकोण अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ने न्यूजीलैंड से कई क्षेत्रों में सीख ली है और आगे भी दोनों देश एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाते रहेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, खेल, तकनीक और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध साझा मूल्यों, विश्वास और सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने खेल, अंतरिक्ष, कृषि और नवाचार जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *