Breaking News

”दशहरा धूम: कोटा में 221 फीट रावण दहन का रिकॉर्ड, दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे प्रतीक दहन”

देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होंगे। यहां 72 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 7 दिन तक चलेगा।

गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। कई शहरों शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ट्राईसिटी का सबसे बड़ा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला आज जलाया जाएगा।

हरियाणा के पानीपत जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष, सेक्टर-25 का रावण सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसकी ऊंचाई 100 फुट रखी गई है। उधर राज्य के रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहण किया जाएगा। इसे राज्य का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है। इस बनाने में आयोजकों ने डेढ़ लाख रुपए खर्च किए हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *