डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर राजधानी गंगटोक पहुंच रहे हैं। उनका आगमन दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग स्थित भारतीय सेना के हेलिपैड पर होगा, जहां राज्य की 21 जातियों के प्रतिनिधि पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री सिक्किम राज्यत्व के 50वें वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी के पालजोर स्टेडियम से देश को संबोधन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को राष्ट्रीय एकता और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम का हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो

gangtoke

सिक्किम सहित पूरे पूर्वोत्तर में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और कनेक्टिविटी को लेकर यह दौरा विशेष संदेश देगा। पहले दिन प्रधानमंत्री हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो करेंगे।

इस दौरान वे गंगटोक के प्रमुख एमजी मार्ग से गुजरेंगे, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से लोग सुबह से ही राजधानी में एकत्रित हो रहे हैं, जिससे पूरे शहर में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है