संवाददाता : इफ्तिखार अली
महोबा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गौड़ के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ न्यारियनपुरा क्षेत्र के पास से राजकुमार कोरी (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल कोरी, निवासी मोहल्ला शेखनपुरा, थाना कोतवाली नगर, महोबा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा तथा उसी बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
News Wani
