Breaking News

मड़ौली में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़े 17 जुवारी, 04 लाख 54 हजार रुपये, अवैध असलहों सहित 08 चारपहिया वाहन बरामद

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा जुआ जैसे अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाहियों के क्रम में दिनांक 23/24.05.2025 को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना पैलानी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मड़ौली में कुछ बाहरी व स्थानीय लोग जो जुए की आड़ में लोगों को अवैध असलहों से डरा धमकाकर, छल कपट आदि के माध्यम से धन वसूली का काम करते है । सूचना पर तत्काल चार टीमों का गठन कर मौके पर छापेमारी करते हुए कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों 1-शारदा प्रताप सिंह पुत्र नारेन्द्र सिंह निवासी अकिलाबाद बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर के कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर व 05 अदद जिन्दा 315 बोर कारतूस तथा 2- बलराम मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी सिवरा मऊ थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बरामद हुए तथा मौके से कुल 08 चारपहिया वाहन भी बरामद हुए है । कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग बांदा, फतेहपुर सहित आस पास के जनपदों में जुए की आड़ में राह चलते व्यक्तियों को डरा धमकाकर, छल कपट आदि के माध्यम से लोगों को जुआं खेलाते है और उनके कीमती सामानों को दाव पर लगवाते है तथा व्यक्ति के जीतने पर अवैध असलहे से डरा-धमकाकर उनके रुपये व सामानों को छीन लेते है ।

4 लाख 54 हजार रुपये (माल-फड़ व जामा तलाशी के)
01 राइफल व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 तमंचा व 02 जिदां कारतूस 315 बोर
08 अदद चारपहिया वाहन
52 ताश के पत्ते व 08 डिब्बी में पैक ताश की गड्डियां बरामद किया गया है

पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम 1. बुद्धराज सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी अढावल थाना ललौली जनपद फतेहपुर ।
2. धीरज सिंह पुत्र गनपत सिंह निवासी मथईयापुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
3. सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी पुत्र रामशंकर द्विवेदी निवासी ऐझी थाना अशोथर जनपद फतेहपुर ।
4. मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद नसीब मोहल्ला जहानपुर थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर ।
5. मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद अफीज निवासी अमौली थाना चाँदपुर जनपद फतेहपुर ।
6. नीरज कुशवाहा पुत्र रामखिलावन कुशवाहा निवासी विरनई थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर ।
7. मुकेश कुमार तिवारी पुत्र महेश प्रसाद तिवारी निवासी उमरौड़ी थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर ।
8. राहुल पाठक पुत्र स्व0 रामलखन पाठक निवासी नगर पंचायत कार्यालय के पास थाना खागा जनपद फतेहपुर ।
9. राजेन्द्र कुमार अवस्थी पुत्र लक्ष्मीशंकर अवस्थी निवासी तिन्दुनी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर ।
10. अकील खान पुत्र हबीबउल्ला खान निवासी जिल्लापुर सिकन्दरा थाना राजापुर जनपद कानपुर देहात ।
11. मोहम्मद हेलाल पुत्र अब्दुल कयूब निवासी ग्राम खजूरगाँव थाना लालगंज जनपद रायबरेली ।
12. संतोष कुमार लोधी पुत्र रविशंकर लोधी निवासी पुरेकोईली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली ।
13. अमरेन्द्र बहादुर यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मुजवाखेडा थाना मलवा जनपद फतेहपुर ।
14. सुनील कुमार यादव पुत्र उजयारीलाल यादव निवासी अलोनापुर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर ।
15. उदयवीर यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी कनवारा खुर्द थाना पहाङी जनपद चित्रकूट ।
16. शारदा प्रताप सिंह पुत्र श्री नारेन्द्र सिंह निवासी अकिलाबाद बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर ।
17. बलराम मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी सिवरा मऊ थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर बताया है।

फरार/वांछित अभियुक्तों में
1. मोहम्मद अनीश पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी बिन्दकी थाना बिदकी जनपद फतेहपुर ।
2. मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी बिंदकी थाना बिदकी जनपद फतेहपुर ।
3. सलमान पुत्र अज्ञात निवासी ललौली थाना ललौली जनपद फतेहपुर ।
4. शैलेन्द्र प्रताप पुत्र रामभवन निवासी कच्चा तालाब थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर ।
5. संजय तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी मड़ौली थाना पैलानी जनपद बांदा ।
6. अभिमन्यु सिंह पुत्र अज्ञात निवासी मङौली थाना पैलानी जनपद बांदा शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *