Breaking News

पुलिस ने टप्पेबाज को किया गिरफ्तार

– कानूनी कार्रवाई कर भेज न्यायालय

बिंदकी, फतेहपुर। पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि चार माह पहले एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। जिसमें पकड़ा गया अभियुक्त आरोपी था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त राजू लोधी 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि लगभग चार माह पहले जोनिहा और बिंदकी कस्बे के बीच टेंपो में सवार एक महिला का बैग काटकर टप्पेबाजों ने जेवरात निकाल लिए थे। जिसमें पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एक वांछित टप्पेबाज राजू लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *