Breaking News

फ्री ट्रैफिक के पहले दिन भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

मणिपुर में कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में करीब 2 साल बाद फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर शनिवार को जैसे ही बसें चलनी शुरू हुईं, कुकी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर पत्थर बिछा दिए। बसों, कारों में आग लगा दी।

हिंसा कर रहे लोगों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति इलाकों में जा रही सरकारी बसों को CRPF और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में चलाया जा रहा है। इसके अलावा रेड जोन वाले इलाकों में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

About NW-Editor

Check Also

‘कुत्ते भौंकते रहते हैं, बाघ शिकार करता है’: एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर पर बड़ा ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है. शिवसेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *