Breaking News

बिना नंबर प्लेट डंपरों पर पुलिस की बड़ी सख्ती—31 चालान, ₹1.80 लाख शमन

यातायात पुलिस का अभियान तेज डंपर संचालकों में हड़कंप

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव इटावा के कड़े निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बड़े पैमाने पर डंपरों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रा अधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने किया। इस विशेष कार्रवाई का केंद्र बिंदु बिना नंबर प्लेट, नंबर मिटे हुए, ओवरलोड, तेज रफ्तार तथा अनियमित तरीके से संचालित डंपर रहे, जो बीते दिनों सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम का प्रमुख कारण बने थे। सख्त जांच के दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने अपनी टीम के साथ कुल 31 डंपरों के चालान किए और ₹1,80,000/- का शमन वसूल किया। यह अभियान लगातार कई घंटों तक चला, जिसमें एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की गई। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि भारी वाहन चालक जानबूझकर नंबर प्लेट न लगाकर या उसे धूल-मिट्टी से ढककर चलाते हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती है और दुर्घटना होने पर ट्रेस करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, इसलिए इस तरह की कार्रवाई आवश्यक है। अभियान में मौके पर कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार तथा होमगार्ड आक्रोश कुमार सक्रिय रूप से तैनात रहे। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और किसी भी वाहन चालक को नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। इस सख्त कार्रवाई से डंपर संचालकों में हड़कंप मच गया है तथा जिला प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *