Breaking News

किसान महाचौपाल में सियासत तेज: राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल पहुंचे, भारत-US डील के विरोध में प्रदर्शन व धक्का-मुक्की

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। दोनों नेता भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। इधर, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश के लिए दो अलग-अलग रास्ते तय किए हैं, लेकिन कई कार्यकर्ता तय मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं।

एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी अब भी डटे हुए हैं। प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

राहुल बोले- कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

खड़गे बोले- दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

दिवाली के बाद दम घोंटने लगी हवा: इंदौर-सागर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, भोपाल-ग्वालियर भी रेड जोन में पहुंचे

मध्य प्रदेश : दिवाली पर रातभर आतिशबाजी हुई। जो हवा शाम 5 बजे तक सामान्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *