उमरा यात्रा पर जा रहे मीडिया प्रभारी का प्रेस क्लब आफ यूपी ने किया सम्मानित

– 10 से 30 जुलाई तक चलेगा सदस्यता अभियान, समाजसेवा के लिए संगठन करेगा व्यापक पहल
– मीडिया प्रभारी को प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष मो. शमशाद व अन्य।
फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. शमशाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने कहा कि संगठन का वार्षिक सदस्यता अभियान 10 से 30 जुलाई तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ सक्रिय एवं योग्य पदाधिकारियों का चयन कर सूची प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव के अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब ऑफ यूपी पत्रकार हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा। समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों एवं अन्य सम्मानित नागरिकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संगठन से जोड़कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। बैठक के बाद संगठन के प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मोइज़ अहमद उर्फ मुज्जू के पवित्र हज-उमरा यात्रा पर सऊदी अरब के मक्का शरीफ रवाना होने के अवसर पर उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शमशाद सहित संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित किया। उनके सफल, सुरक्षित और मंगलमय उमरा सफर की दुआओं के साथ शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे माहौल में आत्मीयता और उत्साह देखने को मिला। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष इरफान काज़मी, मुकीम अहमद, गुफरान नकवी, देवेंद्र कुमार सोनू, सिराजुद्दीन, मोहम्मद उमर, जगन्नाथ, बबलू सिंह, विक्टर रॉबर्ट, अलीक अहमद, राहत उद्दीन, हरीश कुमार उर्फ संजय, मोहम्मद मोबीन, मुकेश कुमार हिंद, पंकज पटेल, मो शिबली सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *