Breaking News

बाबा साहब की जयंती पर सहिली में होगा कार्यक्रम

– मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
– पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के सहिली गां में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा। यह बात सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खागा विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार ने कही। उन्होने बताया कि जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उड़ीसा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की जनता से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी हेमलता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, महासचिव उदित अवस्थी एवं सदर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मोहसिन खान भी उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कमेटी बनाने के निर्देश

– भाजपा नगर दक्षिणी की मासिक बैठक में हुई चर्चा – नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *