फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेष सिंह ने नगर पंचायत खखरेरू में जनता दर्षन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी-अपनी षिकायतों को रखा। जनसेवक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके समस्या निराकरण किए जाने की बात कही। बताते चलें कि जनसेवक राजेष सिंह प्रत्येक माह की पन्द्रह तारीख को जनता दर्षन का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में षनिवार को नगर पंचायत खखरेरू में जनता दर्षन लगाया गया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने-अपने षिकायती पत्र जनसेवक के समक्ष रखने का काम किया। जनसेवक ने एक-एक पीड़ित की षिकायत सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके निस्तारण किए जाने की बात कही। जनसेवक ने बताया कि आज लगभग 435 लोगों की समस्याएं सुनीं गई हैं। जिनका निस्तारण कराने का प्रयास किया गया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिषा-निर्देषों पर अमल करके पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की मुख्य धारा से भी जोड़ा जा रहा है।
