Breaking News

“सीट दिलाने का झांसा देकर चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म; मचा हड़कंप”

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान और सोचने पर मजबूर कर देगी। एनसीसी की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देकर युवती अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस से मऊ से गोरखपुर लौट रही थी। भीड़ अधिक होने के कारण उसे तत्काल टिकट नहीं मिल सका। लेकिन वह ट्रेन में सवार हो गई। आरोप है कि टिकट बनवाने की बात पर टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और AC फर्स्ट कोच के एक केबिन में ले गया। वहां अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर युवती को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। इसी छोटी सी वजह से आरोपी TTE ने चलती ट्रेन में लड़की की इज्जत तार-तार कर दी और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घिनौनी घटना ने अब रेलवे सेफ्टी को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

क्या है पूरा मामला?

Girl Rape in Gorakhpur Ahmedabad

वहीं इस मामले में SP जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी TTE की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। पकड़े जाने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी। यह घटना रविवार की है। युवती ने गोरखपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Gorakhpur Ahmedabad

लड़की मऊ की रहने वाली है लेकिन गोरखपुर में रहकर वह सेना भर्ती की तैयारी करती है। वह मऊ में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा के बाद वह अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस से मऊ से गोरखपुर लौट रही थी। भीड़ अधिक होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो गई।

Girl Rape in Gorakhpur Ahmedabad Express 1

पीड़िता के आरोप के अनुसार, वह ट्रेन में चढ़ने के बाद AC बोगी में खड़ी थी। इसी दौरान टीटी राहुल कुमार ने उससे बातचीत की। जब उसने बताया कि उसके पास टिकट नहीं है तो टीटी ने उसे केबिन में ले गया। पहले उसने उसके बारे में सारी जानकारी इकट्ठा की। फिर देवरिया स्टेशन पर उसने केबिन को अंदर से बंद कर दिया और अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने विरोध किया और डायल 112 पर इसकी जानकारी दी तो टीटी देवरिया `से भाग गया। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला देवरिया GRP को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई होगी।

About NW-Editor

Check Also

“गोरखपुर कॉलेज में 11वीं के छात्र की हत्या, कैंपस में मची भगदड़; तमंचा लहराते फरार हुए बदमाश”

गोरखपुर में पिपराइच थानाक्षेत्र में मनबढ़ों ने एक छात्र की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *