Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने फिर बांटे कंबल

– जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया। डॉ अनुराग ने गड़रियनपुरवा में पांच, कांशीराम कालोनी महर्षि विद्या मंदिर के पीछे पांच, अस्ती स्थित कांशीराम कालोनी में पांच कुल 15 कम्बल वितरित किए। डॉ अनुराग ने बताया कि अभी अन्य वार्डों में भी चिन्हित कर कम्बल प्रदान किए जाएंगे। उन्होने कहा कि ठण्ड का प्रकोप शुरू हो गया है ऐसे में असहाय व गरीब तबके को सबसे अधिक गर्म कपड़े की दरकार रहती है। उन्होने कहा कि सोसाइटी की ओर से प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण किया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांग पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे ठगी पीड़ित

– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *