Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक दवा

– बच्चों को दवा खिलाते डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर।इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण महाअभियान पुनः अस्ती में चलाया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय भैरमपुर के 67, कम्पोजिट विद्यालय महमूदपुर नगर क्षेत्र के 32,बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय के 55 कुल 154 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया।इस अवसर पर नीलम राव,कमलेश कुमारी, अनीता सहित सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *