– डेंगू से बचाव में होगी सहायक, स्वच्छता की दी जानकारी
– बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव महाभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीगंज के 162, सरस्वती शिशु मंदिर चौक के 108 कुल 270 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पियें। कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज मिश्र, अर्जुन सिंह व अध्यापक विनोद कुमार श्रीवास्तव, वंशराज सहित प्रमुख सहयोगी संयोजक होम्योपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

News Wani