Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने पशुओं को तिलक लगाकर की पूजा

– फल, गुड़, बिस्कुट व ब्रेड खिलाया
– पशुओं को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में विश्व पशु दिवस पर चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने पशुओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करने हेतु पशु पूजन किया। डॉ अनुराग ने कई स्थानों में जाकर गायों, उनके बछड़ों एवं भैंस को तिलक लगाकर, माल्यार्पण किया। उन्हें फल व गुड़ खिलाया। साथ ही कुत्तों, बकरियों को बिस्कुट, ब्रेड खिलाया। डॉ अनुराग ने कहा कि पशुओं का हमारे जीवन में बहुत महत्व है यदि पृथ्वी से पशु गायब होने लगे तो पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बिगड़ जाएगा। लोगों को हमारे पारिस्थितिकी तंत्र व हमारे जीवन मे जानवरों के महत्व का एहसास कराने के लिए परिस्थितिकी विदों ने 1931 में विश्व पशु दिवस की शुरुआत की। जानवरों के अवैध शिकार, शिकार, वनों की कटाई, प्रदूषण सैकड़ों प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण बने हैं। हम सभी को पशुक्रूरता को समाप्त करके जानवरों व हमारे जीवन मे उनके योगदान के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहिए। इस अवसर पर चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *