Breaking News

हिंदुओं को जागृत करने का काम करते धर्मगुरू: राजेंद्र

– विश्व हिंदू परिषद ने धर्म सभा का किया आयोजन
-धर्म सभा को संबोधित करते जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल।
बिंदकी, फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद ने संत प्रवास एवं धर्म सभा का आयोजन किया। जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि धर्म गुरु हिंदुओं को जागृत व संगठित करने का काम करते हैं। धर्म गुरुओं का प्रयास सराहनीय रहता है। सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।
नगर के ललौली रोड स्थित मैंनी कुआं के समीप श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग प्रखंड बिंदकी कानपुर प्रांत द्वारा संत प्रवास एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रभु श्रीराम व जानकी माता आदि की पूजा आरती किया। उन्होंने मौजूद धर्म गुरुओं व साधु संतों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि धर्मगुरु व साधु संत हिंदुओं को जागृत करने व संगठित करने का काम करते हैं। इसलिए धर्मगुरु तथा साधु संत पूज्यनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की सरकारी लगातार मंदिरों की रक्षा सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जर्जर हो रहे मंदिरों के इमारतों के उद्धार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। निश्चित रूप से हिंदुओं को एक जुट रहना चाहिए। तभी समाज और देश का उद्धार होगा। इस मौके पर धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख कानपुर रामगोपाल द्विवेदी, आकाश पटेल, आयोजन पुजारी नर्मदा सागर शुक्ला के अलावा, संत श्रीश्री 108 स्वामी शिवदास महाराज, स्वामी श्याम नारायण मिश्रा, स्वामी भक्तानंद, आचार्य शिवाकांत पांडेय, एसडी अवस्थी, स्वामी स्वरूपानंद, बंसी बाबा, फक्कड़ बाबा, बाबा हरि सिंह, बाबा रामदास, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह उत्तम, नयन सिंह, किशन सिंह, राहुल तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी, एडवोकेट देवी शंकर पटेल, अमन पटेल एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *