Breaking News

अपना दल (एस) शिक्षक मंच की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार और जनसुनवाई पर जोर

– संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
-बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक मंत्र के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय चित्रांश नगर में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक मंच की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक मंच की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष कालीचरण सविता ने की जबकि जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अजीत सिंह चांसलर रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय संगठन आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षक मंच के संगठन विस्तार के तहत भोला गौतम को सक्रिय सदस्य, राजेन्द्र प्रसाद एवं राजाराम को महासचिव तथा रामनजर को सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही शेष कमेटी का गठन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, बृजेश पाल, श्रमिक मंच के जिलाध्यक्ष दीपू पटेल, काली शंकर, दीपांशु पटेल, गुलाब सिंह, शिव शरण निषाद, गौरी शंकर पटेल, राजेश सिंह गौतम, धर्मपाल, ज्ञानेंद्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, भोला प्रसाद, रामस्वरूप, रामनजर लोधी, डॉ. नंदराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *