Breaking News

“बिहार चुनाव 2025 में गठबंधन पर दरार! RJD ने 5 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे — पप्पू यादव बोले ‘अब गठबंधन तोड़ देना चाहिए’ 🔥

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने आज सोमवार को 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं जिनमें कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स उतारे हैं।

20 अक्टूबर दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। आज ही पहले फेज के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन भी है।

आरजेडी के 143 उम्मीदवार उतारने से पहले ही महागठबंधन में चल रही तनातनी खुलकर सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि आरजेडी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस को गठबंधन तोड़ देना चाहिए। कांग्रेस ने रविवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने अबतक 60 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है।

पहले फेज के इलेक्शन को 2 हफ्ते का समय बचा है। इस बीच 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में प्रचार और चुनावी सभी करेंगे।RLD नेता मलूक नागर ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है कि कथित INDI गठबंधन बिहार में समझौता करने में असफल रहा। देश के किसी भी राज्य का नाम बताइए जहां यह गठबंधन सफलतापूर्वक समझौता कर पाया हो, आपको कोई भी ऐसा राज्य नहीं मिलेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। चौथी लिस्ट में 3 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वाल्मीकि नगर से पार्टी ने सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है। सिकंदरा से विनोद चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा को कैंडिडेट घोषित किया है।

भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह (आरके सिंह) ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह, आरजेडी के सूरजभान सिंह को हत्या का आरोपी बताया है। उन्होंने लिखा है कि, ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को बताया कि प्रचार की यह रफ्तार आगे 30 अक्टूबर को तेज होगी, जब प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाएं करेंगे।

प्रधानमंत्री समस्तीपुर से शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ 12 रैलियां करेंगे। यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम करेगा।AIMIM ने अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को अमौर से मैदान में उतारा है। AIMIM ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।RJD ने रविवार को अपनी पहली ऑफिशियल लिस्ट जारी की है, जिसमें नामांकन कर चुके 52 कैंडिडेट्स के नाम हैं। वहीं कांग्रेस ने अबतक 54 उम्मीदवार घोषित किए है। इसके बावजूद स्थिति यह है कि करीब 9 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं। फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। 121 में राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, वीआईपी ने 6 और आईआईपी 2 सीटों पर नामांकन किया है।

About NW-Editor

Check Also

“रेलवे में नौकरी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा हैवानियत, पिता के दोस्त की दरिंदगी का खुला राज”

भोपाल: एक युवती के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके पिता के दोस्त ने रेप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *