Breaking News

“मध्यप्रदेश के भिंड में सड़क हादसा बना काल: 5 लोगों की मौके पर मौत”

मध्य प्रदेश के भिंड भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कंटेनर के कारण हुआ। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुए कंटेनर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दो बाइक पर सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा भिंड थाना क्षेत्र टेढ़ी पुलिया के पास हुआ मंगलवार की सुबह 11. 45 बजे का बताया जा रहा है। भीषण हादसे की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों में एक भिण्ड शहर के गोताखोर भोला है और दूसरे की पहचान सुधीर कुमार के रूप में की गई है। वहीं बाइकों पर सवार दो महिलाओं और एक बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

About SaniyaFTP

Check Also

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, थाने में लाए जाने के कुछ घंटों बाद हड़कंप; दो कांस्टेबल सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां राजनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *