Breaking News

“पुरस्कार विजेता म्यूजिक टीचर की करतूत उजागर: नाबालिग से यौन शोषण, जानें पूरी वारदात”

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक म्यूजिक टीचर ने अपनी 17 साल की नाबालिग मंगेतर के साथ रेप किया। आरोपी युवक ने लड़की को कार में घुमाने के बहाने बुलाया था। फिर उसी कार में दुष्कर्म की वारदात की। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी ने पीड़ित लड़की के परिवार से सगाई तोड़ दी।

दरअसल, शर्मनाक मामला भोपाल शहर से सामने आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक 22 साल का है। वह म्यूजिक टीचर है। वहीं, पीड़िता 17 साल की नाबालिग है। दोनों की सगाई कुछ समय पहले हुई थी। दोनों परिवारों के बीच यह तय हुआ था कि लड़की के बालिग होने पर ही शादी होगी। दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

About SaniyaFTP

Check Also

बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 लोग घायल

मुरैना से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी बस राजगढ़ के ब्यावरा में पलट गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *