Breaking News

दिल्ली में आधी रात 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी, 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना : देश में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच बिहार में पहुंच गई। हालांकि, मुंबई में मानसून थोड़ा पीछे चल रहा है। अगले 3 दिन में मानसून के झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एंट्री करने की संभावना है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। इधर दिल्ली-NCR और हरियाणा में गुरुवार रात कई इलाकों में 70 से 80kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है।

राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी, तेलंगाना में हीटवेव का अलर्ट: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। महाराष्ट्र से लगे कोंकण और गोवा में मौसम उमस भरा रहेगा। कर्नाटक और केरलम में समुद्र की तरफ से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश के समुद्री जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। यहां पारा 40 से 45°C के बीच रह सकता है।

अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ ने अल नीनो शुरू होने की पुष्टि की: अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने अल नीनो शुरू होने की पुष्टि कर दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्म होते प्रशांत महासागर में अल नीनो बन गया है। अनुमान है कि यह 1997 में शुरू हुए उस रिकॉर्ड अल नीनो के बराबर या उससे भी ज्यादा शक्तिशाली होगा। इस बात की 63% संभावना है कि अल नीनो इस साल के आखिर में इतना तेज हो जाएगा कि यह 1950 के बाद से दर्ज किए गए सबसे बड़े अल नीनो घटनाक्रमों में शामिल हो जाएगा।

अमृतसर में हरमंदिर साहब में आंधी से सरोवर में ऊंची लहरें उठतीं दिखीं।जंडियाला गुरु में आंधी के कारण बाइक सवार गिर गए।

अमृतसर में हरमंदिर साहब में आंधी से सरोवर में ऊंची लहरें उठतीं दिखीं।जंडियाला गुरु में आंधी के कारण बाइक सवार गिर गए।

मुंबई में मानसून की एंट्री से पहले बादलों का डेरा नजर आया। तेज हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

मुंबई में मानसून की एंट्री से पहले बादलों का डेरा नजर आया। तेज हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तेज बारिश के बाद एक कार मलबे में फंस गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तेज बारिश के बाद एक कार मलबे में फंस गई।

अमृतसर में गुरुवार को 80kmph की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद कई जगह बिजली के खंबे और पेड़ उखड़ गए। उखड़े पेड़ के नीचे से लोग बचकर निकलते दिखे।

अमृतसर में गुरुवार को 80kmph की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद कई जगह बिजली के खंबे और पेड़ उखड़ गए। उखड़े पेड़ के नीचे से लोग बचकर निकलते दिखे।

गर्मी से राहत नहीं, 11 राज्यों में पारा अब भी 40°C पार

बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के बठिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 44.6°C, यूपी के झांसी में 43.4°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 44.5°C और एमपी के खजुराहो में 43°C दर्ज किया गया।

मौसम का हाल

13 जून:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होगी। कर्नाटक और केरलम के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

14 जून:

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-बारिश हो सकती है। कई जगह 50-70kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका है।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है।

राजस्थान: 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में पारा 46 °C

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शुक्रवार को भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि, गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। चूरू, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 44 °C से 46 °C के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार को श्रीगंगानगर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई, साथ ही कई जगह ओले भी गिरे।

मध्य प्रदेश: भिंड-मुरैना समेत 6 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट; मानसून 4 दिन लेट होने का अनुमान

प्रदेश में गुरुवार को आंधी-बारिश के साथ तेज गर्मी भी रही। सिवनी, दतिया समेत कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन ग्वालियर में पारा 42 °C दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की एंट्री 4 दिन देरी से हो सकती है। अब इसके पहुंचने की अनुमानित तारीख 17-18 जून है।

उत्तर प्रदेश: प्री-मानसून एक्टिव, 17 जिलों में ओले गिरने और 65 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। आज 17 जिलों में ओले गिरने और 65 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। हालांकि, अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है। मई की तरह ही बांदा एक बार फिर से सबसे गर्म रहा। गुरुवार को यहां 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बिहार: मानसून की एंट्री, 24 घंटे में 10°C तक गिरा पारा; बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत

प्रदेश के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मानसून पहुंच चुका है। 72 घंटों में यह पूरे बिहार को कवर कर लेगा। गुरुवार को बिजली गिरने से बिहार के 5 जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना, गया समेत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा: रातभर चला आंधी-तूफान, पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे; भिवानी सबसे गर्म, पारा 45°C

गुरुवार को प्रदेश का भिवानी 45°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि, आधी रात को आए आंधी-तूफान और बारिश से मौसम बदला, लेकिन कई जगह पेड़ उखड़ गए। शुक्रवार सुबह भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई। आज भी 22 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 80kmph तक पहुंच सकती है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी के छोटे जिले ने उड़ा दी पूरी दुनिया की नींद, वैज्ञानिक भी चौंके

लखनऊ: बुंदेलखंड क्षेत्र का एक अहम जिला है बांदा। बांदा जिसकी अक्सर सूखी रहने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *