Breaking News

अकाली दल नेता बंटी रोमाणा को कनाडा में नहीं मिली एंट्री, टोरंटो एयरपोर्ट से लौटाया गया भारत

फरीदकोट (पंजाब) : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। टोरंटो एयरपोर्ट पर कनाडाई अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा पहुंचने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनकी एंट्री पर रोक लगा दी। इस संबंध में बंटी रोमाणा ने दावा किया कि कनाडा के इमिग्रेशन विभाग को उनके खिलाफ एक शिकायत भेजी गई थी, जिसमें पंजाब में उनके विरुद्ध दर्ज विभिन्न मामलों और उनसे संबंधित न्यायिक प्रक्रियाओं का उल्लेख किया गया था। रोमाणा का कहना है कि जिन मामलों का हवाला शिकायत में दिया गया, वे उनकी राजनीतिक गतिविधियों और विरोध प्रदर्शनों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत में उन्हें राजनीतिक उद्देश्य से कनाडा आने वाला व्यक्ति बताया गया, जिसके आधार पर अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस घटनाक्रम के बाद बंटी रोमाणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित करना है। हालांकि, इस मामले में कनाडाई अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से भी आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM पर जानलेवा हमला, कृपाण से वार की कोशिश में बाल-बाल बचे

पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला करने की बड़ी कोशिश सामने आई है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *