Breaking News

“रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, बोले- देश की ओर बढ़ रहा आर्थिक तूफान”

भोपाल। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपने संसदीय क्षेत्र दौरे पर गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे, वहां से रायबरेली गए। आपको बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसी बीच आर्थिक संकट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा अब आर्थिक तूफान आ रहा है।

कांग्रेस नेता ने रायबरेली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा। हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा। आर्थिक शौक आ रहा है वह अदाणी, अंबाणी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *