Breaking News

“सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया से बंधा रिश्ता”

अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में हुई. इस सगाई में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त लोग शरीक हुए.घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है. वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. मुंबई इंडियंस (MI) ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं  किया. इस वजह से उनके नाम कोई रन, विकेट या अन्य आंकड़े दर्ज नहीं हो पाए और उनका पूरा सीजन बेंच पर बीत गया.

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने 33.51 की औसत से 37 विकेट झटके हैं. जबकि 23.13 के एवरेज से 532 रन बनाए. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन के नाम पर 25 विकेट (31.2 की औसत) और 102 रन (17 की औसत) दर्ज हैं.

टी20 क्रिकेट में 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 25.07 की औसत से 27 विकेट झटके हैं. साथ ही 13.22 की औसत से 119 रन बनाए हैं. अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले वो मुंबई के लिए खेलते थे. देखा जाए तो अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 3 विकेट और 13 रन दर्ज हैं.

रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनके पिता इकबाल किशन घई देश में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए थे। उन्होंने ही मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया। पिता के नक्शेकदम पर रवि ने बिजनेस विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में फैलाया। यहीं पर रवि ने आइसक्रीम मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं। ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड रवि घई के पोते शिवान घई लेकर आए।

About NW-Editor

Check Also

T20 वर्ल्ड कप मैच पर राजनीति तेज, रंधावा के बयान से नई बहस

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *