Breaking News

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: जिम्बाब्वे मैच से पहले अचानक घर लौटे, वजह जानें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जहां सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं अब जिम्बाब्वे के साथ होने वाले अहम मैच से पहले विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण अचानक टीम कैंप छोड़कर अपने घर लौट गए हैं. बीते दिन रिंकू ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या सुपर-8 में होने वाले दूसरे मैच से पहले रिंकू टीम के साथ जुड़ पाएंगे?

क्यों लौटना पड़ा घर?: पीटीआई के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, “पारिवारिक आपात स्थिति के कारण रिंकू सिंह चेन्नई से वापस घर लौट गए हैं. उन्होंने चेपॉक में भारत के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया. रिंकू के पिता खानचंद सिंह को कथित तौर पर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, और इसलिए खिलाड़ी को तुरंत वापस लौटना पड़ा.”

क्या मैच से पहले हो वापसी?: रिंकू सिंह के अचानक टीम से अलग होने के बाद गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले ‘करो या मरो’ मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर संशय गहरा गया है. सुपर 8 चरण के दूसरे मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई में ही होना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. यदि गुरुवार शाम को वेस्ट इंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती और भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है, तो टूर्नामेंट में खिताब बचाने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है.

कैसा था पिछले मैच में प्रदर्शन?: 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत को 188 रनों का लक्ष्य मिला था. इस मैच में रिंकू सिंह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. हालांकि, साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने उन्हें 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था.

About NW-Editor

Check Also

पहली बार 400 रन बनाकर श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *