फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर पहुंचे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी अपने परिजनों के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आईटीआई रोड पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोट डालने के बाद सदर विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान बेहद जरूरी है। इसलिए सभी मतदाताओं को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
मतदान केंद्रों के बाहर लगाए गए बस्ते
फतेहपुर। एमएलसी चुनाव को लेकर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आमने-सामने दिखाई दिए। सपा और भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे करते रहे।
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों के बाहर बस्ते लगाए। यहां वोट डालने आने वाले मतदाताओं की पर्चियां बनाई गईं और उन्हें मतदान संबंधी सहायता दी गई। साथ ही कार्यकर्ता मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते भी नजर आए।
News Wani
