Breaking News

साध्वी बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह कराया मीठा
– आवास पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते भाजपाई।
फतेहपुर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। अवसर था पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का। इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। साध्वी निरंजन ज्योति के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और साध्वी जी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति का यह दायित्व पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद मान सिंह, सुशील कछवाह, संजय सिंह, मोहन निषाद, सावन गुप्ता, किशन शुक्ला, नीरज निषाद, संतराम पासवान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *