Breaking News

सपाइयों ने धूमधाम से मनाई लोहिया जी की जयंती

फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक विचारक, स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती हर्षाैल्लास से मनाई गई। डा लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि और अमर रहे के नारे के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने डाक्टर लोहिया के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला उनके विचारों उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया। ऐसे महान व्यक्ति के पद चिन्हों पर चल कर हम देश को उन्नति और खुशहाली की ओर लेजाने में सफल होंगे। गोष्ठी में मुख्यरूप से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता एड जगदीश सिंह, दलजीत निषाद, चौधरी मंजर यार, रीता प्रजापति, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी, नन्द किशोर पाल, सुनील उमराव, कपिल यादव, जे पी यादव, रिशु तिवारी, डा अमित पाल, जगनायक सचान, मनोज यादव, एड सुघर लाल यादव, नरेश कोरी, अष्विनी यादव, अरुण यादव, रोहित निषाद, अजय चौधरी, कुलदीप यादव, दिनेश पाल, गोविंद, देवेंद्र गौतम, मोहसिन नफीस, रामकेश सचान, नवाब मलिक, मनोज लोधी, राम चंद पाल, आशीष लोधी, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *