Breaking News

कंपोजिट विद्यालय छीमी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

– स्कूल चलो अभियान का नेतृत्व करते समाजसेवी संजय यादव।
फतेहपुर। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ विकास खंड ऐरायां स्थित कंपोजिट विद्यालय छीमी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी संजय यादव ने किया। जिनके मार्गदर्शन में हर बच्चा स्कूल में का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अजय सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ शिवाकांत त्रिपाठी, विद्यानुरागी संजय सिंह उर्फ बउवा, प्रेमचंद, श्रद्धा देवी, नीलम देवी, ऊषा देवी सहित कई ग्रामीण सहयोगियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और सभी मिलकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

बिजली विभाग की लापरवाही पर भारी पड़ी जनशक्ति

– गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस – पचास घरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *