Breaking News

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान का दिखा रोमांटिक और खतरनाक अंदाज, नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में शाहरुख खान का रोमांटिक और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके होंठों के बीच गुलाब और आंखों में गुस्सा फिल्म की कहानी में एक्शन और रोमांस के खास मेल की ओर इशारा कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं।” उनके इस अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’

फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान एक नए एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी एक मेंटर और उसके शिष्य के सफर पर आधारित है, जहां दोनों को मुश्किल परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार दिखेंगे शाहरुख

‘किंग’ की खास बात यह है कि शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए सुहाना का थिएटर डेब्यू भी होगा। इससे पहले वह ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ में दिखाई दे चुकी हैं।

फिल्म में अभिषेक बच्चन नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी करीब दो दशक बाद एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण के साथ भी शाहरुख की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

क्रिसमस पर बड़ी फिल्मों से होगा मुकाबला

क्रिसमस 2026 के दौरान ‘किंग’ को हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। फिल्म के बड़े बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए इसके भव्य सिनेमाई प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म के वितरण अधिकारों को लेकर भी काफी चर्चा है।

शाहरुख खान के नए लुक, दमदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज ने फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शकों को इसके टीजर, ट्रेलर और आगे जारी होने वाले पोस्टरों का इंतजार है।

About NW-Editor

Check Also

ऐश्वर्या के करीब आते ही सलमान को मिली डांट, शूटिंग के दौरान भंसाली ने लगाई थी फटकार

बॉलीवुड की चर्चित प्रेम कहानियों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *