यूपी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। काशी, बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ में सख्त पहरा है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर NSG कमांडो तैनात किए गए हैं। लखनऊ में नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। उनके हाथों में अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर हैं। प्रदर्शन कर रहीं अमरीन ने कहा- यह देशों की नहीं, विचारधाराओं की लड़ाई है। इमामबाड़ा की मस्जिद के बाहर इजराइल और अमेरिका के झंडे सड़क पर चिपकाए गए हैं, जिन्हें नमाजी पैरों से रौंदते नजर आए। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा- ईरान इस समय असहाय है। अमेरिका उस पर बम गिराकर आम लोगों पर हमला कर रहा। भारत इस मुद्दे की निंदा नहीं कर रहा है। यह रवैया ठीक नहीं है।
लखनऊ में नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।


News Wani
