Breaking News

ऐराया ब्लाक इकाई का शिक्षा मित्र वेलफेयर ने किया गठन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ऐरायां ब्लॉक इकाई का चुनाव कार्यक्रम का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीआर सी खागा ऐरायां में आज विधिवत समस्त चुनावी प्रक्रिया सभी पदों पर निर्विरोध सम्पन्न हो गई। सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सभी उपस्थित लोगों ने एक राय होकर सर्वसम्मति से शम्भू प्रसाद साहू निर्विरोध चुना गया। तदोपरांत बारी बारी से सभी पदों पर निर्विरोध चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें क्रमशः ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शम्भू प्रसाद साहू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह पटेल, महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह,चरन सिंह, रामरस, उपमंत्री नरेन्द्र बाबू यादव, संगठन मंत्री चन्द्र कान्त मौर्य, सयुक्त मंत्री पद पर नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रचार मंत्री पद पर विनोद कुमार, मिडिया प्रभारी गंगा राम गुप्त,व महिला अध्यक्ष सुधा सिंह,सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके बाद ब्लॉक संरक्षक मण्डल में अरविंद सिंह (नीलू भैया), सुरेशसिंह, कोचुना गया।चुनाव अधिकारी सोहन लाल,सज्जन सिंह जी की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम शिक्षा मित्रों को नववर्ष की मंगल कामनाओं सहित शुभकामनाएं दी। और सभी को एकता के सूत्र में बांधने का मूल मंत्र दिया। शासन पर चल रहे अपनी जायज मांगों पर 18जनवरी को कमेटी की बैठक में यदि सकारात्मक परिणाम नहीं निकला तो आर पार की लड़ाई के लिए सबको तैयार रहने के लिए संकल्प दिलवाया। इस मौके पर मुख्य रूप से गंगा राम गुप्त, सुधा सिंह, सुनीता सिंह, रीता, रमेश, प्रदीप, सुभद्रा, चरन सिंह,सज्जन, सुरेस, सुन्दर लाल सैकड़ों शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ई-रिक्शा व पटरी विक्रेताओं के लिए जगह करें चिन्हित

– व्यापार मंडल ने बैठक कर जाम की समस्या पर की चर्चा बैठक करते व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *