Breaking News

बारातियों की कार पोल से टकराकर खंती में पलटी, दो की मौत

– दुर्घटना में पांच घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
– दुर्घटनाग्रस्त कार।
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव के पास गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर शनिवार की भोर तीन बजे बारातियों की महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर खंती में पलट गई। जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी दीपू रैदास पुत्र शीतल की बारात किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी भैयालाल रैदास के यहां गई थी। उसकी पुत्री रीता देवी के साथ शादी हुई है। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। कार में सात लोग सवार थे। पुरबुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और खंती में पलट गई। कार में सवार शिवकरन 35 पुत्र भिक्खू पासवान, उमेश पाल 40 पुत्र धनराज पाल, निवासी मनीपुर थाना गाजीपुर की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में भारत भूषण पुत्र कृष्ण कुमार, अनूप कुमार पुत्र संत कुमार, अतुल सिंह पुत्र ओंकार, सुखराज पाल पुत्र जगदेव व आशुतोष घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से बारातियों और जनातियों में कोहराम मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह वर-वधू की जल्दी विदाई कराई गई। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घायलों का उपचार जारी है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *