फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वाहन पर पूर्व घोषित समयानुसार नहर कालोनी प्रांगण में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के साथ सभी शिक्षामित्र साथियों ने अपने संगठन के पितामह दिवंगत नेता प्रदेश कोषाध्यक्ष स्व0 रमेशचन्द्र मिश्रा की याद में दो मिनट का मौन रखते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। प्रार्थना किया कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
बैठक का संचालन अजय सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने सभी साथियों को शिक्षामित्र विषय पर शासन व विभाग में चल रही वर्तमान की गतिविधियों व संगठन द्वारा की जा रही पैरवी से भी अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन का प्रयास सार्थक व सही दिशा में चल रहा है, ईश्वर की कृपा से प्रयास सफल होगा और जल्द ही स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि जैसी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर अजय सिंह, अखिलेश गुप्ता, ओम पटेल, भानू सिंह, विशाल शुक्ला, सुनील मिश्रा, लालू मिश्रा, मनोज गुप्ता, रामसुमेर, रामानन्द, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, अतर राजावत शिव सिंह, नीता द्विवेदी, मिथलेश देवी, माया देवी, शशिकांती, सतेन्द्र सिंह, धर्मेद्र, मनोज यादव, अन्नपूर्णा शैलेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे।