Breaking News

प्रेरक प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी डायरेक्टर से की भेंट, मांगा न्याय

– डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात करता प्रेरक प्रतिनिधि मंडल।
फतेहपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को निदेशक साक्षरता कार्यालय लखनऊ (मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं) के प्रांगण में प्रदेशीय कार्यकारिणी के आए हुए सम्मानित मानवता की प्रतिमूर्ति भाई-बहनों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इसके उपरांत संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ निदेशक साक्षरता की अनुपस्थिति में डिप्टी डायरेक्टर नीलम से शिष्टाचार तरीके से भेंट की गई। प्रेरक समस्याओं के संबंध में मानदेय भुगतान व सेवा बहाली की पीड़ा को रखा गया, जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने पूरी मदद करने की बात कही। अनुपूरक बजट में तीन सौ इकतीस करोड़ सैंतीस लाख रुपए की स्वीकृति मिलने की बात सुस्पष्ट की गई, जिसका आधिकारिक आदेश अप्रैल में आने की बात कही गई। इस मौके पर सुरीता देवी कौन्डर, दिलीप मिश्रा सेवरामऊ, देवेंद्र सिंह उन्नाव, संत कबीर नगर वीरेन्द्र यादव, गोंडा कैलाशनाथ वर्मा, राम मिलन प्रयागराज, धर्मेंद्र मिश्रा सहित गणमान्य सहयोगी प्रेरक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट आईं विद्युत सखी

– डीएम से रोजी-रोटी की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *