Breaking News

फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, मानसिक तनाव में उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर मजरे अढ़ैया में मानसिक तनाव के चलते 50 वर्षीय अधेड़ ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार इनायतपुर मजरे अढ़ैया गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रपाल के पुत्र कालिका प्रसाद काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर वह घर से निकले थे। इसके बाद उन्होंने गांव के बाहर स्थित महुआ के पेड़ में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ पर उनका शव लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के साले अभिषेक ने पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

About NW-Editor

Check Also

खेत में नीम का पेड़ काटने को लेकर विवाद, विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. जुल्फिकार की पत्नी महजून निशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *