Breaking News

फतेहपुर में डेंगू जागरूकता अभियान, तीन शिक्षण संस्थानों के 173 बच्चों को दी गई होम्योपैथिक औषधि

फतेहपुर। डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और जनजागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद तथा द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान चलाया गया।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने तीन शिक्षण संस्थानों के कुल 173 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की। इनमें कंपोजिट विद्यालय शादिपुर के 75, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर के 56 तथा बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र के 42 बच्चे शामिल रहे।

इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इससे बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। साथ ही पीने के पानी को उबालकर पीने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जागरूकता और स्वच्छता अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य इरम नाजनीन, विकास गुप्ता, आचार्य रामनारायण तथा प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव और सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *