Breaking News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शहर क्षेत्र के बेलदरइया बाकरगंज निवासी सुरेश का 25 वर्षीय पुत्र सनी, कंधई लाल का 50 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ गुलाब सिंह, अजय (55 वर्ष), श्याम सिंह (40 वर्ष), नंदन (25 वर्ष), गिनाड़ी उर्फ राजेंद्र (40 वर्ष), पिंकू उर्फ असगर (35 वर्ष) और पिकअप चालक नरेंद्र पिकअप से भिटौरा किसी काम से जा रहे थे।

जैसे ही पिकअप एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने सनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कल्लू उर्फ गुलाब सिंह को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

About NW-Editor

Check Also

खागा के दो गांवों में बिजली संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में एक वाहन की टक्कर से बिजली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *