Breaking News

फतेहपुर में दो सड़क हादसों से मची अफरा-तफरी, किशोरी समेत चार लोग घायल

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, खंभापुर निवासी जगदीश गुप्ता की पुत्री शिवानी बुधवार दोपहर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी खंभापुर के पास पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। सूचना मिलने पर समाजसेवी अशोक तपस्वी मौके पर पहुंचे और घायल शिवानी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी की 20 वर्षीय पुत्री मधु अपनी 22 वर्षीय बड़ी बहन ज्योति तिवारी और छतरपुर निवासी अपने मामा अनिल पांडेय पुत्र शंकरलाल के साथ बाइक से शहर आ रही थी। जैसे ही वे बिंदकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

खागा के दो गांवों में बिजली संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में एक वाहन की टक्कर से बिजली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *