Breaking News

खागा के दो गांवों में बिजली संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में एक वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। खंभा टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे से एक ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते कोट और चंदनमऊ गांव के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बिजली न आने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं, घरों में पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन चार्ज करने और घरेलू कामकाज निपटाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।

रात के समय अंधेरा छाए रहने से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली संकट के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे को जल्द हटाकर नया खंभा लगाने और बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।

इस संबंध में खखरेरू के अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। किसी कारणवश अभी तक काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगले दिन विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *