Breaking News

रेवाड़ी बुजुर्ग में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन, स्वामी आत्मानंद गिरि की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु

फतेहपुर। मलवां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम रेवाड़ी बुजुर्ग में नवयुवक जागरण मंच की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

नौ दिनों तक गांव की धरती शिवभक्ति, हर-हर महादेव के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रही। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज (जूना अखाड़ा) ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, सनातन धर्म की परंपराओं, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व का संदेश दिया।

महोत्सव के समापन पर विधि-विधान से पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ग्रामीणों, युवाओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान की। रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस महोत्सव ने गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की।

कथा के समापन के बाद जब स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज प्रस्थान करने लगे, तो माहौल भावुक हो उठा। उनकी विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। नौ दिनों तक कथा और प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने वाले भक्तों ने भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत पांडेय, अजीत कुमार सैनी, पीयूष दीक्षित, रवि मिश्रा प्रधान, नीरज अग्निहोत्री, रमाकांत सैनी, महेंद्र अग्निहोत्री, अंकित, ऋतिक, लल्लू अग्निहोत्री, मोहित पांडेय पम्मू, नरेश कुशवाहा और रजई सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *