Breaking News

हसवा की रामलीला में सूर्पणखा प्रसंग और सीता हरण का हुआ भावपूर्ण मंचन

फतेहपुर। हसवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत हसवा कस्बे में श्री स्वामी चंद्रदास रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला के छठवें दिन सीता हरण की लीला का प्रसिद्ध कलाकारों ने मंचन किया। रामलीला देखने के लिए आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग पहुंचते हैं।

रामचरितमानस की वंदना के बाद लीला का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण पंचवटी की कुटिया में बैठे थे। तभी रावण की बहन सूर्पणखा सुंदर स्त्री का रूप धारण कर भगवान श्रीराम के पास पहुंची और उनसे विवाह करने का आग्रह करने लगी।

भगवान श्रीराम ने स्वयं विवाहित होने की बात कहकर उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। इसके बाद सूर्पणखा लक्ष्मण के पास पहुंची और विवाह का प्रस्ताव रखा। लक्ष्मण ने स्वयं को भगवान श्रीराम का सेवक बताते हुए विवाह करने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

इसके बाद सूर्पणखा दोबारा भगवान श्रीराम के पास पहुंची और विवाह के लिए आग्रह करने लगी। अंत में क्रोधित होकर वह अपने वास्तविक राक्षसी रूप में आ गई और माता सीता को नुकसान पहुंचाने के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक और कान काट दिए।

अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिए रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। सीता के अपहरण के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विलाप करते हुए माता सीता की खोज में निकल पड़े। रामलीला के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह सहित रामलीला मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। लीला के मंचन के दौरान थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा, सिपाही प्रवीण चौधरी, अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, कई घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार सुबह ट्रक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *