Breaking News

फतेहपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की मां ने अपने दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी अनिल तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां विशकली, पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी रावतपुर बैजानी, थाना मलवां ने आरोप लगाया कि शादी के करीब दस वर्ष बीत जाने के बावजूद उसका दामाद आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वह कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपये की मांग करता था।

मृतका की मां के अनुसार 11 सितंबर की शाम दामाद ने उसकी बेटी को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में नीम का पेड़ काटने को लेकर विवाद, विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. जुल्फिकार की पत्नी महजून निशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *